Home मध्यप्रदेश Kargil Vijay Diwas celebrated by taking out a torch procession | मसाल...

Kargil Vijay Diwas celebrated by taking out a torch procession | मसाल जुलूस निकालकर मनाया कारगिल विजय दिवस: गांधी प्रतिमा पर शहीदों को किया याद, जिलाध्यक्ष बोले- देश नहीं भूल पाएगा जवानों का बलिदान – Tikamgarh News

59
0

[ad_1]

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार रात कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मसाल जुलूस निकाला। सिविल लाइन रोड स्थित भाजपा कार्यालय से लेकर गांधी चौराहे तक रैली निकाल कर भारत माता के जयकारे लगाए। गांधी प्रतिमा के पास कारगिल युद्ध में शहीद हुए जव

Google search engine

.

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभय यादव ने बताया कि कारगिल युद्ध में सेना के जवानों ने अभूतपूर्व साहस दिखाते हुए देश की रक्षा की। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय में दीपक जलाकर युद्ध की जीत का जश्न मनाया गया। इसके बाद बीजेपी कार्यालय से लेकर गांधी चौराहे तक मसाल जुलूस निकाला गया।

भाजपा मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि मसाल जुलूस में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। गांधी प्रतिमा पर देशभक्ति के जयकारे लगाकर सेना के जवानों की बहादुरी को याद किया गया। उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आज मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

देश की रक्षा के लिए प्राणों को बलिदान किया

गांधी चौराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया। उन्होंने कहा कि अपने प्राणों की रक्षा किए बगैर सेना के जवानों ने देश की सीमा की सुरक्षा की। युद्ध में शहीद हुए जवानों के बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here