Home मध्यप्रदेश Kamal Patel performed Maharudrabhishek for good rains. | कहा- कृषि मंत्री होने...

Kamal Patel performed Maharudrabhishek for good rains. | कहा- कृषि मंत्री होने के नाते किसानों के सुख-दुख में खड़ा रहना मेरा दायित्व

65
0

[ad_1]

हरदा9 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
भगवान गुप्तेश्वर का अभिषेक कर क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की प्रार्थना की।  - Dainik Bhaskar

भगवान गुप्तेश्वर का अभिषेक कर क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की प्रार्थना की। 

मौसम की बेरुखी का असर फसलों पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में कम बारिश के चलते किसानों के खेतों में लहलहाती फसलें अब मुर्झाने लगी हैं। इसके चलते शनिवार को शहर की अजनाल नदी के तट पर बने प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में कृषि मंत्री कमल पटेल ने रूठे इंद्रदेव को मनाने के लिए गुप्तेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

कमल पटेल ने भगवान शिव से पूरे प्रदेश और जिले में जल्द से जल्द बारिश करने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कृषि मंत्री होने के नाते प्रदेश के सभी किसानों के हर सुख दुख में खड़े रहना उनका दायित्व और कर्त्तव्य है। इसी को लेकर उन्होंने भगवान गुप्तेश्वर का अभिषेक कर क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की प्रार्थना की।

पंडित वीरेंद्र पुरोहित ने बताया कि इस अनुष्ठान को करने से अच्छी बारिश होती है, जो सभी के लिए वरदान साबित होती है।

हरदा में बारिश ना होने से फसले पीली पड़ीं

किसानों के खेतों में लगी सोयाबीन की फसल पीली पड़ने लगी है। वहीं, पानी की कमी से धान की फसल का उत्पादन भी प्रभावित होगा। क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गौरतलब है कि इस साल जिले में औसत बारिश की तुलना में आधी बारिश ही हुई है।

अगर अब बारिश नहीं हुई तो आने वाले दिनों में निजी जलस्रोत में भी पानी की कमी आ जाएगी। जिससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here