Home मध्यप्रदेश Janjgir Champa:रेलवे पुल से हसदेव नदी में गिरा युवक, 24 घंटे बाद...

Janjgir Champa:रेलवे पुल से हसदेव नदी में गिरा युवक, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, Sdrf की टीम कर रही तलाश – Janjgir Champa: Youth Fell From Railway Bridge Into Hasdeo River, No Clue Even After 24 Hours, Sdrf Team Is

57
0

[ad_1]

Janjgir Champa: Youth fell from railway bridge into Hasdeo river, no clue even after 24 hours, SDRF team is

Google search engine

डूबे युवक की तलाश करती SDRF की टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


जांजगीर चांपा जिले के रेलवे ब्रिज से हसदेव नदी गिरे युवक की अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 24 घंटे से भी ज्यादा समय हो चुके हैं पर युवक की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। टीम के हाथ खाली हैं। बताया जाता है कि 282.80 मीटर की ऊंचाई बने पुल से युवक हसदेव नदी में गिरा गया था। इसकी जानकारी नदी में नहा रहे लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से ढूंढने की कोशिश की। तलाश करने के लिए बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई और खोजबीन जारी है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार को करीब 12 बजे नदी में नहा रहे लोगों ने देखा की हसदेव नदी के रेलवे ब्रिज से एक व्यक्ति नीचे गिरा गया जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर खोजबीन की गई लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। शाम को एसडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर खोजबीन की 24 घंटे से भी ज्यादा समय बीत चुका है पर टीम के हाथ खाली हैं। 

एएसपी अनिल सोनी ने बताया की सिटी कोतवाली थाने में एक व्यक्ति जिसका नाम लैन कुमार केवट उम्र 50 वर्ष निवासी बालपुर के होने की जानकारी मिली है। परिजनों ने बताया की लैन केवट मानसिक रूप से बीमार है। फिलहाल, पुल से गिरे व्यक्ति की कोई जानकारी नहीं मिली है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here