[ad_1]

विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद लेने के लिए प्रदेशभर में भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है। शनिवार को इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा अपने चतुर्थ दिवस खरगोन जिले के बड़वाह से शुरू हुई। बड़वाह के मां नर्मदा तट पर स्थित नागेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ की। रोड शो के पहले उन्होंने नगर के आराध्य देव भगवान नागेश्वर के दर्शन किए, साथ ही पूजन और महाआरती भी की। दर्शन-पूजन के पश्चात विजयवर्गीय के नेतृत्व में नागेश्वर मंदिर परिसर से ही रोड शो शुरू हुआ।
विजयवर्गीय के साथ मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों ने गोल बिल्डिंग तक पैदल चलकर नगरवासियों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर यात्रा प्रारंभ हुई। इस दौरान खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खरगोन सांसद गजेन्द्र पटेल, विधायक सचिन बिरला, पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी, नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी रथ में विजयवर्गीय के साथ सवार थे। सड़क के दोनों ओर विजयवर्गीय के स्वागत के लिए भाजपा के विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित आमजनता भी साथ रहे। रोड शो के दौरान जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच लगाए गए थे। जहां पर शहर की जनता ने यात्रा का आत्मीय स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया।

नागेश्वर मंदिर में अभिषेक करते कैलाश विजयवर्गीय।
जेसीबी मशीन से की पुष्प वर्षा
जन आशीर्वाद यात्रा पर जेसीबी मशीन की मदद से पुष्प वर्षा भी की गई। यात्रा नगर के झंडा चौक, एमजी रोड से होते हुए मेन चौराहा और जयस्तंभ चौराहा होते हुए सनावद पहुंची, जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ विजयवर्गीय ने रोड़ शो के उपरांत एक सभा को भी संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा यात्रा के दौरान जनता के द्वारा मिले इस प्यार और सत्कार से मैं बहुत अभिभूत हूं। बड़वाह की जनता ने यात्रा का जिस भव्यता के साथ स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं के जबरदस्त उत्साह
विजयवर्गीय ने कहा कि यात्रा के दौरान उमड़े हुए जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के जबरदस्त उत्साह को देखकर प्रतीत होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा एतिहासिक मतों से जीत हासिल करेगी।जन आशीर्वाद यात्रा में खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर जी पाटिल, खरगोन सांसद गजेंद्र जी पटेल, विधायक सचिन जी बिरला,पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह जी सोलंकी, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, मंत्री दीपक ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, प्रजोत दुबे ,अभिषेक वाजपेई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल रहे।
[ad_2]
Source link









