Home मध्यप्रदेश Jam at old hospital intersection Agar | भारी वाहनों की वजह से...

Jam at old hospital intersection Agar | भारी वाहनों की वजह से 1 घंटे परेशान हुए लोग, यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा

50
0

[ad_1]

आगर मालवा28 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

आगर मालवा जिला मुख्यालय पर अव्यस्थित यातायात सोमवार को राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया। शहर के सबसे व्यस्ततम पुराना अस्पताल चौराहा पर बड़े चार पहिया और लौडिंग वाहनों के कारण करीब 1 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके कारण छोटे वाहन चालकों और पैदल जाने वाले राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गणेश चतुर्थी और तीज त्योहार के चलते शहर में स्थानीय और बाहर से आने वालों की काफी भीड़ है। साथ ही यहां स्थित कुछ दुकानों पर माल सप्लाई करने वाले लोडिंग वाहनों को अव्यवस्थित खड़े करने और बड़े वाहनों की वजह से ज्यादातर जाम की स्थिति निर्मित होती है। परेशान नागरिकों ने यातायात थाने पर जाम की सूचना दी।

इसके बाद यातायात कर्मियों ने बड़ी मशक्कत कर जाम की स्थिति पर नियंत्रण पाया। शहर में प्रवेश करने का यह मुख्य मार्ग है। इसके अलावा बड़े वाहनों के प्रवेश का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है, बड़े वाहनों के आवाजाही के लिए दशहरा मैदान क्षेत्र से निकले मार्ग की दशा ठीक नहीं है।

निवासियों की मांग है कि इस मार्ग को दुरुस्त किया जाकर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। इस तरह से वाहनों की संख्या और क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है। उसके कारण आने वाले समय में और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here