Home मध्यप्रदेश Jain Acharya Vishwaratnasagar entered Shajapur | जैनाचार्य विश्वरत्नसागर का शाजापुर में प्रवेश:...

Jain Acharya Vishwaratnasagar entered Shajapur | जैनाचार्य विश्वरत्नसागर का शाजापुर में प्रवेश: 28 मई को गांधी हॉल में महामांगलिक, मंत्री टेटवाल समेत कई नेता होंगे शामिल – shajapur (MP) News

63
0

[ad_1]

शाजापुर में रविवार को जैनाचार्य श्रीविश्वरत्न सागर सुरीश्वरजी का साधु-साध्वी मंडल के साथ मंगल प्रवेश हुआ। जैनाचार्य सुबह 8 बजे शाजापुर पहुंचे। ट्राफिक पॉइंट चौराहा स्थित जीवाजी क्लब पर समाजजनों ने गुरु भगवंतों की अगवानी की।

Google search engine

.

चल समारोह बस स्टैंड से शुरू हुआ। यह फव्वारा चौराहा, टाकिज चौराहा, नई सड़क और आजाद चौक होते हुए कसेरा बाजार स्थित श्रीरत्न-पोरवाल परिसर तक पहुंचा। यहां धर्मसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

सकल जैन समाज के अध्यक्ष सपन जैन ने बताया कि जैनाचार्य विश्वरत्नसागरजी प्रतिमाह एकम पर विश्वशांति के लिए महामांगलिक प्रदान करते हैं। शाजापुर जैन समाज ने नीमच में आयोजित महामांगलिक के दौरान अगले आयोजन की विनती की थी। जैनाचार्य ने इसकी स्वीकृति दे दी थी।

28 मई को दोपहर 12.15 बजे गांधी हॉल में महामांगलिक का आयोजन होगा। इसमें मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अरुण भीमावद, ओमप्रकाश सकलेचा, अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे और नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन शामिल होंगे। महामांगलिक के लाभार्थी शकुंतला भंसाली, ज्ञानचंद, सपन, सचिन भंसाली परिवार, अर्चना जैन और अंतरीक्ष जैन परिवार हैं। नवकारसी के लाभार्थी वीरेंद्र कुमार और विनोद कुमार जैन परिवार होंगे।

देखिएं तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here