[ad_1]

जेल महानिदेशक जीपी सिंह शनिवार को दो दिन के प्रवास पर रतलाम पहुंचे। उन्होंने बिबडोद रोड पर ग्राम रामपुरिया में 1500 बंदियों की प्रस्तावित नवीन जेल के लिए हेतु आवंटित भूमि का निरीक्षण किया। जेल में पहुंच मुलाकात के लिए आए बंदियों के परिजनों से पूछताछ
.
महानिदेशक ने जेल, अस्पताल और नशामुक्ति वार्ड में भर्ती बंदियों के उपचार, नशे की लत से ग्रस्त बंदियों से उनके नशे की लत लगने के परिवेश की जानकारी प्राप्त की। आर्ट ऑफ लिविंग के 3 बैच में शामिल बंदियों से संस्मरण सुने।
सजायाफ्ता और हवालाती बंदियों की परेड देखी। उनकी समस्यायें सुनी। भोजनशाला में बंदियों के लिए निर्मित भोजन को देखा। बंदियों के इंनकमिंग, टेलीफोन बूथ भी देखे। इस दौरान जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, जेल चिकित्सक डॉ. गौरव आशीष, उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा। जेल महानिदेशक सिंह ने ईसीजी मशीन, एलईडी प्रोजेक्टर, माइक सिस्टम देने को कहा। शीघ्र ही रतलाम सर्किल की समस्त जेलों पर इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगवाने के लिए निर्देशित किया।
[ad_2]
Source link









