Home मध्यप्रदेश It rained intermittently for half an hour in Seoni | सिवनी में...

It rained intermittently for half an hour in Seoni | सिवनी में रुक-रुक कर आधे घंटे हुई बारिश: कई जगह गिरे आले, फसलें हुईं प्रभावित, जल्द होगा नुकसान का आकलन – Seoni News

56
0

[ad_1]

बारिश और ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा की अपील

Google search engine

सिवनी जिले में शनिवार दोपहर एक बजे से मौसम में अचानक बदलाव आया। जिला मुख्यालय सहित कई विकास खंडों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी देखी गई।

.

शुक्रवार को भी दोपहर तीन बजे के बाद करीब 15-20 मिनट तक बारिश हुई थी। इस बारिश से जहां लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है।

गर्मी के मौसम में होने वाली फसलों को नुकसान की आशंका है। गेहूं उपार्जन केंद्रों में रखे अनाज के भीगने का भी खतरा है।

शनिवार दोपहर एक बजे हुई तेज बारिश

शनिवार दोपहर एक बजे हुई तेज बारिश

आदिवासी बहुल विकास खंड घंसौर के कई गांवों में एक से दो मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरे। किसानों ने फसल नुकसान की जानकारी राजस्व विभाग को दी है।

पटवारी, आरआई और तहसीलदार जल्द ही स्थिति का जायजा लेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से तेज बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

कुछ दिन पहले आकाशीय बिजली गिरने से कुछ लोगों की मौत हुई थी। दो दिन पहले तेज हवा के कारण जंगल में लकड़ी बीनने गए एक युवक की पेड़ गिरने से मृत्यु हो गई थी।

लोग छाता लेकर घर से बाहर निकले

लोग छाता लेकर घर से बाहर निकले

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here