Home मध्यप्रदेश Inside story of female teacher rape case | कॉन्सटेबल ने वोटर कार्ड...

Inside story of female teacher rape case | कॉन्सटेबल ने वोटर कार्ड में करेक्शन के बहाने दोस्ती की, पहली बार घर में किया था दुष्कर्म

59
0

[ad_1]

भोपाल9 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
आरोपी नीलेश व्यास ACP शाहजहांनाबाद ऑफिस में कॉन्स्टेबल के रूप में पदस्थ है। - Dainik Bhaskar

आरोपी नीलेश व्यास ACP शाहजहांनाबाद ऑफिस में कॉन्स्टेबल के रूप में पदस्थ है।

राजधानी के ACP शाहजहांनाबाद ऑफिस में पदस्थ कॉन्स्टेबल नीलेश व्यास के खिलाफ महिला टीचर ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। दोनों की मुलाकात साल 2018 के विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान हुई थी। यहीं दोस्ती हुई फिर प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मोबाइल पर बातचीत होने लगी। आरोपी ने महिला से वोटर कार्ड में दर्ज एड्रेस में सुधार की जिद की थी। वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने ही पहली बार 13 मार्च 2023 को उसे मिलने बुलाया।

बाद में उसे जबरन बजरिया इलाके में स्थित अपने घर ले गया। यहां उसने पीड़ित से दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। पीड़ित के पति को आरोपी और उसके रिश्तों की भनक लग चुकी थी। दोनों के बीच विवाद होने लगे। अब आरोपी ने भी शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने थाने में केस दर्ज कराया। बजरिया थाने की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।

पढ़िए, FIR के अंश

मेरी उम्र 42 साल है। निशातपुरा थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहती हूं। विदिशा रोड स्थित एक गांव के सरकारी स्कूल में टीचर हूं। 28 नवंबर 2018 को छोला इलाके के बूथ में मेरी ड्यूटी थी। यहां कॉन्स्टेबल नीलेश व्यास की भी ड्यूटी थी। वह वर्तमान में एसीपी कार्यालय शाहजहांनाबाद में पदस्थ होना बताता है। एक साथ ड्यूटी होने के कारण दोनों का परिचय हुआ। यहीं आरोपी ने मेरा मोबाइल नंबर लिया। बाद में परिचय पत्र में सुधार कराने की जानकारी मांगने के लिए मैसेज करने लगा। पहले हमारे बीच मैसेज पर बात हुई। बाद में कॉल पर बातें होने लगीं। दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई।

नीलेश अकसर मिलने के लिए कहता था। मैं व्यस्तता के चलते नहीं मिल पाती थी। उसने एक दिन मुझे उसके परिचय पत्र में एड्रेस चेंज कराने की जिद की, क्योंकि चुनाव के दौरान मेरी बीएलओ के तौर पर ड्यूटी रहती है। मुझे इस काम की जानकारी है। इसी काम के बहाने उसने पहली बार 13 मार्च 2023 को मिलने बुलाया। पास में घर होने का हवाला देकर घर में ही बात करने का बोलकर साथ ले गया। इस समय उसके घर में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर उसने मेरे साथ ज्यादती की।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मैंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो शादी का झांसा दिया। बाद में आरोपी ने कई बार अलग-अलग जगह ले जाकर संबंध बनाए। जब मैंने उससे शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया। कई बार मारपीट भी की। दो बच्चों का पिता होने का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पति से भी हो चुका है विवाद

आरोपी कॉन्स्टेबल नीलेश व्यास और महिला टीचर के रिश्तों की भनक महिला के पति को भी लग चुकी थी। एक बार वह आरक्षक को घर में देख भड़क गया था। इसके बाद उसने आरक्षक की पिटाई तक कर दी थी। बाद में इसी बात को लेकर उसका पत्नी से भी विवाद हो गया था। किसी तरह से आरोपी मौके से निकल गया था।

इसलिए बजरिया थाने में दर्ज हुई FIR

चूंकि नीलेश ने पहली बार बजरिया थानाक्षेत्र की कॉलोनी में अपने घर पर महिला से संबंध बनाए थे, इसलिए निशातपुरा पुलिस ने जीरो पर कायमी के बाद डायरी बजरिया थाने भेज दी। बजरिया पुलिस ने नीलेश व्यास के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, नीलेश व्यास ने बताया कि महिला दो साल पहले भी शिकायत कर चुकी है। बाद में उसने एफिडेविट देकर शिकायत वापस ले ली थी। मैंने महिला के खिलाफ कोर्ट में भी केस लगा रखा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here