Home मध्यप्रदेश Indore News: Woman’s Body Found In A Sack In Indore, Suspicion Of...

Indore News: Woman’s Body Found In A Sack In Indore, Suspicion Of Murder – Amar Ujala Hindi News Live

52
0

[ad_1]

Indore News: Woman's body found in a sack in Indore, suspicion of murder

Google search engine

पुलिस को इंदौर मेें महिला का शव मिला।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सिरपुर क्षेत्र में रविवार को एक महिला का शव बोरे में मिला। सूनसान क्षेत्र में मिले इस बोरे मेें महिला के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस को  आशंका है कि महिला की किसी अन्य स्थान पर हत्या की गई।

उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में बंद कर फेंक दिया गया। मृत महिला कौन है। इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। पुलिस ने महिला की तस्वीर आसपास के जिलों की पुलिस को भेजी है,ताकि महिला कापता चल सके।

चंदन नगर पुलिस को सिरपुर के बांक क्षेत्र के लोगों ने सूचना दी थी कि क्षेत्र में एक बोरे के पास से बदबू आ रही है। पुलिस अफसर जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बोरे में एक महिला का शव है। इसके बाद एफएसएल दल और स्पीफर डाॅग भी मौके पर पहुंचे, ताकि सुराग मिल सके। शव से बदबू आ रही थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि महिला का एक एक दो दिन पुराना हो सकता है। 

शरीर पर चोट के निशान नहीं

बोरेे में बंद महिला की उम्र 50 साल के आसपास है। उसने नीले रंग की साड़ी पहन रखी है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में चोट के निशान नहीं मिले। इस कारण मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया हैै। पुलिस घटनास्थल के आसपास के फुटेज खंगाल रही है,ताकि महिला के शव को फेंकने वालों का सुराग मिल सके। रहवासियों ने बताया कि रात आठ बजे तक बोरी नहीं थी। रात को क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। उसके बाद कोई अंधेरे में बोरी फेंक कर गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here