Home मध्यप्रदेश Indore: Land worth crores of rupees not occupied | इंदौर करोड़ो रूपये...

Indore: Land worth crores of rupees not occupied | इंदौर करोड़ो रूपये के भूंखडो पर नही दिए कब्जे: अरूण डागरिया,सुराणा ओर जेन पर 23 लोेगो की शिकायतों के चलते दर्ज किया केस – Indore News

58
0

[ad_1]

इंदौर2 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

इंदौर के नामी बिल्ड़रो के खिलाफ एक बार फिर से प्रशासन ने कमर कंसी है। यहां लसूड़िया पुलिस ने 23 शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर जमीन धोखाधड़ी को लेकर केस दर्ज किया है। बिल्ड़रो ने कंपनी बनाकर प्रोजेक्ट लॉच किया। जिसमें पीड़ितो से रूपये लेकर रजिस्ट्री कर दी गई। लेकिन उनहें कब्जे नही दिए गए। इस मामले में वरिष्ठ अफसरों को शिकायत की गई। इसके बाद आरोपियों पर कारवाई की गई है लसूड़िया पुलिस के मुताबिक प्रेमेन्ट पटेल निवासी यशवंत कॉलोनी,गुरमीत सिंह सलूजा सहित 23 आवेदको की शिकायत पर अरूण डागरिया,अतुल सुराणा,ओर महेन्द्र जैन के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फैनी कंस्ट्रक्शन प्रायवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी डाली। जिसमें तीनों डायरेक्टर है। उन्होंने लसूडिया इलाके में एबी रोड पर प्रिसेंस स्टेट के नाम से उसे लंाच किया। इसमें आवेदको ने लाखो रूपये देकर भूंखड़ खरीदे। इसमें अलग अलग मतो से तीनों द्वारा रूपये लिये गए। जिसमें पीड़ितो को रजिस्ट्री भी कर दी गई। लेकिन वर्तमान समय तक उन्हें कब्जा नही दिया। इस मामले में पहले क्राइम ब्रांच सहित वरिष्ठ अफसरों को शिकायत की गई। जिसमें पुलिस ने सभी बिल्ड़रो को आरोपी बनाया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here