Home मध्यप्रदेश Indore: Events Will Be Held In All Districts On Makar Sankranti, Cm...

Indore: Events Will Be Held In All Districts On Makar Sankranti, Cm Gave Instructions – Amar Ujala Hindi News Live

54
0

[ad_1]

Indore: Events will be held in all districts on Makar Sankranti, CM gave instructions

Google search engine

मुख्यमंत्री पहुंचेे संघ कार्यालय
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार रात देहरादून से सीधे इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि प्रदेश में मकर संक्रांति पर सभी जिलों में खेल व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इनमें युवाओं को बड़े पैमाने पर शामिल किया जाए। सीएम बैठक के बाद रामबाग स्थित संघ के नए कार्यालय भी गए और आरएसएस के पदाधिकारियों से चर्चा की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अफसरों को निर्देश दिए कि मकर संक्रांति पर्व पर दो से तीन दिन आयोजन हों। आयोजनों से युवा वर्ग को जोड़ें। आयोजन में पारंपरिक खेलों के साथ विज्ञान से जुड़ी स्पर्धाएं भी होंगी।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हम सभी योजनाओं पर समान रूप से काम कर रहे हैं। 10 जनवरी को लाडली बहना योजना की राशि खातों में डाली जाएगी। हमारा जोर महिला सशक्तिकरण पर भी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने चार श्रेणियों हमें बताई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें चार श्रेणियां बताई हैं। युवा, महिला, किसान और गरीब। हम इन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। मोदी सरकार भी महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है।

जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

देहरादून से शाम को इंदौर एयरपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री से महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। उसके बाद मुख्यमंत्री यादव सीधे कलेक्टर ऑफिस पहुंचे वहां उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक ली। इसमें मेयर भार्गव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद थे।

 

संघ पदाधिकारियों से मुलाकात

वीसी में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रामबाग स्थित आरएसएस के मालवा प्रांत के नए कार्यालय ‘सुदर्शन’ में गए। यहां उन्होंने प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल व अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की। यहां वे करीब 40 मिनट रुके। उनके साथ महापौर भार्गव भी थे।मकर संक्रांति पर सभी जिलों में होंगे आयोजन, सीएम ने दिए निर्देश

 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here