Home मध्यप्रदेश Indore:इंदौर में नौतपा से भी ज्यादा तपा आधा जून, तापमान भी सामान्य...

Indore:इंदौर में नौतपा से भी ज्यादा तपा आधा जून, तापमान भी सामान्य से ज्यादा – Half Of June Is Hotter Than Nautpa In Indore, Temperature Is Also Higher Than Normal

67
0

[ad_1]

Half of June is hotter than Nautpa in Indore, temperature is also higher than normal

Google search engine

इंदौर में मानसून का इंतजार।
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार

जून माह में आमतौर पर इंदौर का मौसम खुशगवार रहता है। बारिश का दौर शुरू हो जाता है और गर्मी विदाई लेती है, लेकिन इस बार तो आलम यह है कि नौतपा से ज्यादा इंदौर जून मेें तप रहा है। आधे माह के ज्यादातर दिनों मेें तापमान सामान्य से अधिक रहा है। मानसून की देरी की वजह से इस बार जून में गर्मी बढ़ी है। 15 जून के बाद प्री मानसून गतिविधियां बढ़ने पर गर्मी से शहरवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

फिलहाल मौसम में गरमाहट रहेगी। नौतपा समाप्त हो चुका है, लेकिन जून मेें तापमान नौतपा से भी ज्यादा रहा। ज्यादातर दिनों में तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को दिन का तापमान 39.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था, जबकि रात का तापमान 25.6 सामाान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सोमवार को भी दिन का तापमान 39.5 डिग्री सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

इंदौर में 24 जून तक आ सकता है मानसून

पिछले साल इंदौर मेें मानसून 12 जून को आ गया था। वर्ष 2021 में 2 जून को ही मानसून आ गया था, हालांकि इंदौर मेें मानसून की आमद 12-13 जून के आसपास रहती है। इस बार मानसून 24 जून तक इंदौर आएगा। फिलहाल केरल तक मानसून आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून गतिविधिया 20 जून के बाद शुरू हो सकती है। तब हवा की रफ्तार ज्यादा रहेगी। आंधी भी चल सकती है। इसके बाद तापमान से भी राहत मिलेगी।

फिलहाल खेतों में बुआई नहीं

मानसून की देरी के कारण किसानों ने भी खेतों में अनाज नहीं बोया हैै। मानसून के बाद खेतों में फसलों को बोया जाएगा। अप्रैल-मई माह में हुई बारिश के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। गेहूं खेतों में रहने के कारण गिला हो गया था। प्याज की फसल भी प्रभावित हो गई थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here