Home मध्यप्रदेश Indore:स्कूल में साथ थे, लव मैरेज की, अब पत्नी ने कर ली...

Indore:स्कूल में साथ थे, लव मैरेज की, अब पत्नी ने कर ली आत्महत्या – Were Together In School, Did Love Marriage, Now Wife Committed Suicide

55
0

[ad_1]

Were together in school, did love marriage, now wife committed suicide

Google search engine

सांकेतिक फोटो
– फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

बाणगंगा क्षेत्र मेें पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने जान देे दी। छह साल पहले महिला ने लव मैरेज की थी, लेकिन बाद में में पति-पत्नी के बीच विवाद इतने बढ़े कि महिला को जान देना पड़ी। पति-पत्नी दोनो एक ही स्कूल में पढ़ते थे और तब से ही दोनों के बीच प्यार था। छह साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतका का नाम जान्हवी बटेडा है। वह शिवकंठ काॅलोनी में रहती थी। रात को उसने जहर पी लिया था। पति विजय उसे बेहोशी की हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जहर पीने से पहले विजय और जान्हवी के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनो का एक चार साल का बेटा भी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतका के कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

मायके जाने से पहले खा लिया जहर

एरोड्रम क्षेेत्र में रहने वाली एक महिला ने जहर खाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। उसका मायका उत्तर प्रदेश मेें है। वहां होने वाली एक शादी में उसे जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसने जहर खा लिया। पुलिस थाना एरोड्रम के अनुसार महिला का नाम प्रगति शर्मा हैै। डेढ़ साल पहले एरोड्रम निवासी मुकुल शर्मा से उसकी शादी हुई थी। दोनो का एक चार माह का बेटा भी है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली। पुलिस को आशंका है कि आपसी कलह के कारण महिला ने जान दे दी।

 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here