Home मध्यप्रदेश Independence Day celebrated at Police Ground | कलेक्टर विकास मिश्रा ने किया...

Independence Day celebrated at Police Ground | कलेक्टर विकास मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री संदेश सुनाया

56
0

[ad_1]

डिंडौरी29 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

डिंडौरी जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन पुलिस ग्राउंड में किया गया। कलेक्टर विकास मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया। परेड मंच से होकर गुजरी तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

कलेक्टर और एसपी संजीव सिन्हा ने तिरंगे के रंग के गुब्बारे आसमान की तरफ छोड़े। विभिन्न स्कूलों से आये छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विभागों की तरफ से विकास की झलकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान साल श्रीफल से जिला प्रशासन द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान किया गया। छात्र-छात्राएं भी सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, विधायक ओमकार मरकाम, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, न्यायाधीश गण और नगर वासी मौजूद रहे।

स्कूल और संस्थानों में लहराया तिरंगा

01-केंद्रीय विद्यालय में कलेक्टर विकास मिश्रा ने किया ध्वजारोहण

02-एकलव्य विद्यालय में प्राचार्य ए के गवले ने किया ध्वजारोहण

03-उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य एस के द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण

04-मार्डन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में प्राचार्य सुनीता शुक्ला ने किया ध्वजारोहण

05-सेंट एंजल पब्लिक स्कूल में प्राचार्य आशीष चौहान ने किया ध्वजारोहण

06-पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण

07-करंजिया वन परिक्षेत्र कार्यालय में रेंजर पुष्पा सिंह ने किया ध्वजारोहण

08-भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया ने किया ध्वजारोहण।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here