Home मध्यप्रदेश Indefinite agitation lasted for 4 days in Mandi | मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री...

Indefinite agitation lasted for 4 days in Mandi | मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री के आश्वासन पर एक सप्ताह के लिए स्थगित

60
0

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)19 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल के नेतृत्व में 4 दिन से चल रहा मंडी अफसर, कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री के आश्वासन पर एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है जिसमें मुख्य मांग आ मिलन की कार्रवाई प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में रखकर करवाई किए जाने की थी।

कर्मचारी महासंघ कांग्रेस भोपाल के अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया मंत्री से दूरभाष पर चर्चा अनुसार मंडी कर्मचारी का आ मिलन मंडी बोर्ड किए जाने की कार्रवाई आगामी कैबिनेट में रखे जाने के आश्वासन तथा मंडी बोर्ड स्तर की मंडी की पूर्ति सात दिवस के तहत पूर्ण करने के आश्वासन के बाद आंदोलन अभी स्थगित किया है।

22 सितंबर से सभी मंडियों को हड़ताल से विमुक्त किया गया है। एक सप्ताह में मांगी पूरी नहीं होने की दशा में संपूर्ण मंडी कर्मचारी अधिकारी भोपाल में इकट्ठा होकर डेरा डालकर आंदोलन को मजबूर होंगे।

संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक बीबी फौजदार, जसवंत सिंह ठाकुर, अंगिरा प्रसाद पांडे, वीरेंद्र नरवरिया,नयन सिंह सोलंकी, संतोष सिंह दीक्षित ने सभी मंडी कर्मचारियों अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। किसानों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की, जिन्होंने हमें मंडी बंद होने पर सहयोग किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here