Home मध्यप्रदेश In Khandwa, BJP Yuva Morcha burnt the effigy of Rahul-Sonia | भाजपा...

In Khandwa, BJP Yuva Morcha burnt the effigy of Rahul-Sonia | भाजपा ने सोनिया-राहुल के पुतले जलाए: खंडवा में कांग्रेस पर एजेंसी को धमकाने के आरोप; जांच से बचने राजनीतिक नाटक बताया – Khandwa News

51
0

[ad_1]

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी के समन मामले में कांग्रेस पार्टी कार्रवाई को बीजेपी की साजिश बता रही हैं। भाजपा ने कानून में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया हैं। इन सबके बीच खंडवा में भाजयुमो ने गुरुवार को प्रदर

Google search engine

.

जिलाध्यक्ष अनूप पटेल ने कहा, यह जांच एजेंसियों को धमकाने और न्याय में बाधा का प्रयास हैं। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने ईडी के अधिकारियों को धमकाया, दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किए और जांच प्रक्रिया में व्यवधान डाला। यह सीधा-सीधा न्याय में बाधा डालने का अपराध है।

कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र बचाने के लिए नहीं है, बल्कि गांधी परिवार को जांच से बचाने का राजनीतिक नाटक हैं।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल और सोनिया के पुतले जलाए।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल और सोनिया के पुतले जलाए।

कांग्रेस ने इमरजेंसी में संस्थान का दुरुपयोग किया भाजपा की ओर से कहा गया कि कांग्रेस का इतिहास बताता है कि उन्हें संस्थानों की स्वतंत्रता में तभी भरोसा होता है जब वे उनके इशारों पर चले। इमरजेंसी के दौरान उन्होंने संस्थानों का दुरुपयोग किया। आज वे स्वतंत्र संस्थाओं पर हमले कर रहे हैं। जांच एजेंसियों, संवैधानिक संस्थाओं को धमकाना देश के कानून और लोकतंत्र का अपमान है। भाजपा ऐसे अफसरों के साथ खड़ी है जो निष्पक्ष और निर्भय होकर कार्य कर रहे हैं।

राहुल और सोनिया का पुतला जलाने एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ता।

राहुल और सोनिया का पुतला जलाने एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ता।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, हरीश कोटवाले, अमर यादव, धीरज शर्मा, पुनीत चौरसिया, अंकित पांजरे, अजय सिंह राठौड़, कपिल अंजाने, हिमांशु राज, प्रांजल मोरे, सार्थक वर्मा आदि मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here