Home मध्यप्रदेश In Indore, the women’s association planted trees along with Saajan | इंदौर...

In Indore, the women’s association planted trees along with Saajan | इंदौर में साजना साथ महिला संघ ने किया पौधारोपण: अहिल्या आश्रम स्कूल में लगाए आम, नीम, जामुन के पौधे – Indore News

56
0

[ad_1]

इंदौर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ इस अभियान के तहत शहर में चारो ओर पौधारोपण किया जा रहा है। वर्ड रिकार्ड बनाने के बाद भी शहरवासियों का उत्साह बरकरार है, क्योंकि 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूर्ण करना है। इसी कड़ी में श्री ओसवाल जैन साजना साथ महिला संघ न

Google search engine

.

संघ की अध्यक्ष कांतारानी भटेवरा, संस्थापक अध्यक्ष शांता भामावत के नेतृत्व में पीपल, आम, नीम, जामुन, अशोक सहित फलदार और छायादार 1 हजार पौधे रोपे गए। पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने उन पौधों को पेड़ बनाने तक का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर सावन माह की रिमझिम बारिश और सावन की थीम पर सभी महिलाओं ने रंग-बिरंगी लहरियां साड़ी पहनकर स्कूल के बच्चों के साथ पौधारोपण किया।

सावन में महिलाओं ने लहरियां पहनकर किया पौधारोपण।

सावन में महिलाओं ने लहरियां पहनकर किया पौधारोपण।

पौधारोपण आयोजन में स्वागत भाषण अध्यक्ष कांतारानी भटेवरा एवं संस्थापक अध्यक्ष शांता भामावत द्वारा दिया गया। सचिव कल्पना पटवा एवं किरण सिरोलिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौघारोपण को आवश्यक बनाना है और पौधों को सहेजने की बात भी कही। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डाॅ. सैनी एवं सभी शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित थीं, उन्होंने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।

पौधारोपण कार्यक्रम में कांता लसोड़, निर्मला कटारिया, मंजु पामेचा, चंदा नागौरी, कांता कटकानी, संगीता छिंगावत, शोभा संघवी, बीना बम्बोरी, पिस्ता कांठेड़, मंजु बम्बोरी, मधु कांठेड़, राजकुमारी गांधी, सुलोचना शाह, अनुसुईया तड़वेचा, अंतिमा जैन, राखी कालिया, हंसा कालिया, सीमा मेहता, अनिता पामेचा, प्रेमलता पामेचा आदि उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here