Home मध्यप्रदेश In-charge minister Tomar took his seat in Shivpuri | शिवपुरी में प्रभारी...

In-charge minister Tomar took his seat in Shivpuri | शिवपुरी में प्रभारी मंत्री तोमर ने किए आसन: योग दिवस में अधिकारियों और नागरिकों ने किया योगाभ्यास; बोले- आत्मिक शांति मिलती है – Shivpuri News

63
0

[ad_1]

शिवपुरी में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम मानस भवन में हुआ। इसमें प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शामिल हुए। कार्यक्रम सुबह 6 बजे शुरू हुआ। मंच पर कलेक्टर रव

Google search engine

.

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व को योगमय कर दिया है। योग से स्वस्थ शरीर के साथ मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति मिलती है। इसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया।

छात्रों और नागरिकों ने लिया हिस्सा सुबह 7 से 7:45 बजे तक सामान्य योग सत्र हुआ। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन सुबह 8:15 बजे आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

इन विभागों ने निभाई भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर पालिका, खेल एवं युवा कल्याण और पुलिस विभाग का सहयोग रहा।

देखिए तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here