[ad_1]
बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति ने मंगलवार को राष्ट्र रक्षा मिशन 2025 की शुरुआत की। इस अवसर पर वुमंस वर्ल्ड ब्यूटी एक्सेस की संचालिका कल्पना यादव और मिशन की संस्थापक गौरी बालापुरे पदम के नेतृत्व में तिरंगे का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
.
इस कार्यक्रम के साथ मिशन के 26वें पड़ाव की शुरुआत भी हुई। इस वर्ष भी टीम भारत-पाक सीमा अबोहर फाजिल्का पहुंचेगी और सैनिकों को राखी बांधेगी।
भारत माता, कर्नल व विंग कमांडर की भूमिका में रैली निकाली आयोजन की शुरुआत वाहन रैली से हुई, जिसमें महिलाएं भारत माता (सोनल खोब्रागड़े), कर्नल सोफिया कुरैशी (कल्पना मालवीय) और विंग कमांडर व्योमिका सिंह (ऋचा मालवीय) की भूमिका में शामिल हुईं। रैली श्री श्री ज्ञान मंदिर खंजनपुर तक पहुंची।

महिलाएं भारत माता, कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के वेश में नजर आई।
रैली के दौरान कई चौकों पर स्वागत रैली का स्वागत गेंदा चौक, शहीद दीपक यादव चौक, कारगिल चौक और कोठीबाजार पेट्रोल पंप सहित कई स्थानों पर किया गया। इस दौरान मिठाई बांटी गई और केक काटा गया। रैली अमर जवान स्मारक (रक्षित केंद्र परिसर) भी पहुंची। यहां एएसपी कमला जोशी और अन्य अधिकारियों को तिरंगा बैज लगाए गए और पुष्प अर्पित किए गए।

शहर में कई जगह पर रैली का स्वागत किया गया।
ज्ञान मंदिर में कार्यक्रम, एसपी झारिया हुए शामिल श्रीश्री ज्ञान मंदिर में प्राचार्य जयश्री शाह के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। एसपी निश्चल एन झारिया भी शामिल हुए। बच्चों ने तिरंगे के इतिहास पर प्रस्तुति दी। एसपी ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय की सबसे कीमती विरासत है।
कार्यक्रम में कविता मालवीय हिन्दू वाहिनी, कुंबी समाज सहित विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं ने भाग लिया। आयोजकों ने नागरिकों से केसरिया, श्वेत या हरे रंग के वस्त्र पहनने का आग्रह किया था। बारिश के बावजूद वाहन रैली में उत्साह बना रहा।

केक काटकर तिरंगे का जन्मदिन मनाया गया।
[ad_2]
Source link









