Home मध्यप्रदेश Ias Transfers: State Government Transferred 12 Ias, Changed Collectors Of 6 Districts...

Ias Transfers: State Government Transferred 12 Ias, Changed Collectors Of 6 Districts – Amar Ujala Hindi News Live

56
0

[ad_1]

IAS Transfers: State government transferred 12 IAS, changed collectors of 6 districts

Google search engine

वल्लभ भवन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

सरकार ने रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का एमडी बनाया है। विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को राज्यपाल का अपर सचिव बनाया है। वहीं, राज्यपाल के उपसचिव स्वरोचिष सोमवंशी को सीधी जिले का कलेक्टर बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव धरणेन्द्र जैन को उमरिया कलेक्टर बनाया है। अपर आयुक्त राजस्व उज्जैन संभाग राजेश बाथम को रतलाम कलेक्टर बनाया है।

दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल को जॉइंट कंट्रोलर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय को कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया है। नीमच अपर कलेक्टर नेहा मीणा झाबुआ की कलेक्टर होंगी। कलेक्टर झाबुआ तन्वी हुड्डा अब मप्र वित्त निगम इंदौर में एमडी होंगी। कलेक्टर उमरिया बुद्धेश वैद्य को विदिशा कलेक्टर, उप सचिव मुख्यमंत्री सुधीर कुमार कोचर को दमोह कलेक्टर बनाया गया है। भिंड जिला पंचायत मनोज सरियाम अपर आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल बनाए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here