Home मध्यप्रदेश Husband and wife died after wall collapsed | मकान की दीवार गिरी,...

Husband and wife died after wall collapsed | मकान की दीवार गिरी, दंपती की मौत: जबलपुर में भाई बोला- आंखों के सामने चली गई भाई-भाभी की जान – Jabalpur News

59
0

[ad_1]

रात में पड़ोसी के मकान की दीवार गिर गई।

Google search engine

जबलपुर में मकान की दीवार गिरने से घर में सो रहे दंपती की मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह मझौली के वार्ड नंबर 12 में हुआ। हादसे के बाद लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को निकाला। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले आया गया, जहां डॉक्टरों ने दम तोड़ दिया। मृतक अशोक दहिया

.

जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मझौली में अशोक दहिया अपने परिवार के साथ रहता था। उसके तीन बच्चे भी हैं। बुधवार देर रात सभी खाना खाकर सोए थे। बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे। वहीं, एक कमरे में दंपती सो गए। अलसुबह करीब 5 बजे भरभराकर घर से लगे रामकुमार के मकान की दीवार गिर गई। इसके मलबे में अशोक और विमला दब गए। लोगों ने मलबा हटाया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मझौली स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

दंपती के शव को मलबे से निकाला गया।

दंपती के शव को मलबे से निकाला गया।

अशोक के बड़े भाई उद्धव ने बताया कि रात को तेज बारिश हुई थी। इस कारण हमारे मकान से लगी दीवार कच्ची है। जब तक मलबा हटाया, तब तक तड़प-तड़प कर भाई और भाभी की मौत हो चुकी थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here