Home मध्यप्रदेश hugged and stabbed in the chest in satna | कजलियां का त्योहार...

hugged and stabbed in the chest in satna | कजलियां का त्योहार मनाने के दौरान विवाद में युवक की हत्या

53
0

[ad_1]

सतना21 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

सतना जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में कजलियां के त्योहार के दौरान सीने में चाकू घोंप कर एक युवक की हत्या कर दी गई। विवाद शराबखोरी में शुरू हुआ और इस जानलेवा मुकाम तक जा पहुंचा।

हासिल जानकारी के मुताबिक नादन देहात क्षेत्र के ग्राम रिगरा में बीती रात सीने में चाकू घोंप कर रोहित दाहिया पिता राजाराम दाहिया (24) निवासी रिगरा की हत्या कर दी गई। मृतक किराना की दुकान चलाता था।

गुरुवार को गांव में लोग कजलियां का त्योहार मना रहे थे,इसी बीच रात तकरीबन 9 बजे रोहित और इशू केवट नामक युवक के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक चली कहा सुनी और गाली गलौज के बीच इशू ने रोहित के सीने में बाई तरफ चाकू घोंप दिया। रोहित अचेत हुआ तो इशू उसे अस्पताल भी ले आया लेकिन जैसे ही डॉक्टर्स ने रोहित को मृत घोषित किया ,इशू वहां से भाग निकला।

इधर,विवाद की खबर मिलने पर रोहित के परिजन और अन्य ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी हरकत में आ गई और कुछ ही देर में इशू को हिरासत में ले लिया गया।

शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि रोहित और इशू दोनों ने शराब पी रखी थी। शराबखोरी में ही विवाद शुरू हुआ। इस दौरान रोहित से गले मिलने के बहाने इशू आगे बढ़ा और उसने रोहित के सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस उससे हिरासत में पूछताछ कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here