Home मध्यप्रदेश Honoring the old players who brought glory to Betul | बैतूल का...

Honoring the old players who brought glory to Betul | बैतूल का नाम रोशन करने वाले वृद्ध खिलाड़ियों का सम्मान: खेल शिखर अलंकरण समारोह; अर्जुन पुरस्कार विजेता अशोक कुमार ध्यानचंद करेंगे शिरकत – Betul News

45
0

[ad_1]

बैतूल के खेल इतिहास में पहली बार 75 से 100 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को खेल शिखर अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन वरिष्ठ खिलाड़ी संघ बैतूल और आहलूवालिया परिवार साथ में आयोजित करेगा।

Google search engine

.

समारोह 17 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजे मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें बैतूल के उन वृद्ध खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने जिले और देश का नाम रोशन किया है।

इन खिलाड़ियों का होगा सम्मान सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में बलबीर सिंह वालिया, राधाकांत तिवारी, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, छोटेलाल वर्मा और डॉ सतीश खंडेलवाल शामिल हैं। साथ ही डॉ राजेंद्र देशमुख, अभय गर्ग, प्रताप गौर, रुद्र नारायण शुक्ला और प्रमोद अवस्थी को भी सम्मानित किया जाएगा। कबीर खान, शेख अल्ताफ भाई, हेराल्ड जानसन, मुक्तारुद्दीन और अर्जुन सिंह ठाकुर भी सम्मान पाएंगे।

खेल पत्रकारिता में योगदान के लिए होंगे सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद वर्मा को खेल पत्रकारिता में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्टेडियम में हूटिंग कला के लिए प्रसिद्ध अरुण चौबे को विशेष सम्मान मिलेगा। सामाजिक-साहित्यिक संस्था प्रतिध्वनि को संस्थागत सम्मान दिया जाएगा।

अर्जुन पुरस्कार विजेता अशोक कुमार ध्यानचंद करेंगे शिरकत कार्यक्रम में ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता अशोक कुमार ध्यानचंद विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि विधायक हेमंत खंडेलवाल होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। महेन्द्र सिंह तोमर और श्रीनिवास दवड़े विशिष्ट अतिथि होंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here