[ad_1]
नौतपा के खत्म होने के बाद ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्री मानसून की गतिविधियां भी नजर आने लगी है। गर्मी का असर कम होने लगा है। वहीं आसमान में बदल छाने के साथ ही बारिश भी हो रही है।
.
शुक्रवार-शनिवार रात को बड़वानी जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक मौसम ने करवट बदली देर रात 2 बजे के बाद तेज हवा आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। करीब 5 घंटे से भी ज्यादा देर तक हुई बारिश के कारण सड़कों से पानी बह निकला।
लगातार भीषण गर्मी से तप रहे क्षेत्र में देर रात को फिर मौसम ने करवट बदली। अंचल में आसमान पर छाए बादल देर रात को जमकर बरसे। वहीं तेज हवा आंधी भी चली। आंधी से पेड़ भी धराशायी हो गए। जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में देर रात को तेज हवा आंधी का दौर चला। इसके चलते पूरी रात बिजली सप्लाई भी बंद रहा।



[ad_2]
Source link









