Home मध्यप्रदेश heavy Rain caused damage to sugarcane crop in Nimbola area in burhanpur...

heavy Rain caused damage to sugarcane crop in Nimbola area in burhanpur District mp | बारिश से निंबोला क्षेत्र में गन्ना फसल को पहुंचा नुकसान

62
0

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)37 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

बुरहानपुर जिले में शनिवार को अच्छी बारिश हुई। कभी बारिश तेज तो कभी रुक-रुककर हुई। रिमझिम का दौर भी चला। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं कम बारिश हुई। इस बारिश को फसलों के लिए काफी फायदेमंद बताया जा रहा है तो वहीं बड़े पैमाने पर गन्ना उत्पादक क्षेत्र निंबोला में करीब 40 से अधिक किसानों को नुकसान भी पहुंचा है। यहां किसानों के गन्ने के पौधे औंधे होकर गिर गए। हालांकि, नुकसान 5 से 10 फीसदी के अंदर ही बताया जा रहा है।

किसानों के अनुसार निंबोला क्षेत्र में एक दिन पहले बारिश के कारण गन्ना फसल को नुकसान पहुंचा है। रविवार को जब किसान खेतों में पहुंचे तो नुकसानी का पता चला। वहीं कुछ किसानों के केले के पौधे भी गिरे हैं।

हालांकि यह नुकसान आंशिक है। गन्ने के पौधे नीचे गिरने से नुकसान इसलिए होगा क्योंकि इसका वजन कम हो जाएगा। वहीं बारिश से किसानों ने राहत की सांस भी ली है। काफी दिनों से किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे।

जिले में अब तक हुई बारिश की स्थिति

  • बुरहानपुर: 1 जून 23 से अब तक 562.6 मिमी बारिश हुई जबकि पिछले साल इसी अवधि तक 613.5 मिमी बारिश हुई थी।
  • नेपानगर: आज तक 682.9 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 657.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी।
  • खकनार: आज तक 519.3 मिमी बारिश हुई जबकि पिछले इसी अवधि में 976.0 मिमी बारिश हुई थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here