Home मध्यप्रदेश Head on collision between two bikes in Shivpuri, both are serious |...

Head on collision between two bikes in Shivpuri, both are serious | शिवपुरी में बाइकों की आमने सामने से टक्कर, दोनों गंभीर: जिला पंचायत सदस्य ने की मदद; घायलों को अपनी कार से पहुंचाया अस्पताल – Shivpuri News

54
0

[ad_1]

जिला पंचायत सदस्य ने अपनी कार से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Google search engine

शिवपुरी में सोमवार को दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी ने अपना वाहन रोककर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। प

.

बाइक चालकों के सिर पर लगी गंभीर चोट

घायल युवकों की पहचान बमना निवासी विनोद कुमार अहिरवार और गजौरा नया गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना पिछोर थाना क्षेत्र के नया चौराहे पर सुबह लगभग 11 बजे की है।

जानकारी के अनुसार विनोद अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था। जबकि महेंद्र रेडी चौराहा से अपने घर लौट रहा है। दोनों बाइक तेज रफ्तार से आ रही थी, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों घायलों के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा।

जिला पंचायत सदस्य ने की घायलों की मदद

इस दौरान वहां से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी ने घायलों की तुरंत मदद की। उन्होंने अपनी कार में घायलों को बैठाया और पिछोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here