Home मध्यप्रदेश Guru Purnima festival celebrated at Brahma Kumaris Regional Headquarters, Bhopal | ब्रह्माकुमारीज...

Guru Purnima festival celebrated at Brahma Kumaris Regional Headquarters, Bhopal | ब्रह्माकुमारीज क्षेत्रीय मुख्यालय भोपाल में गुरु पूर्णिमा उत्सव मना: विश्व गुरु बनने के लिए भारत को आध्यात्मिक रूप से सशक्त होना अति आवश्यक : शरद गौर – Bhopal News

63
0

[ad_1]

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन भोपाल में रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। जिसमें सेवानिवृत्त आईएफएस शरद गौड़ ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए जनमानस को आध्यात्मिक रूप से सशक्त होने की

Google search engine

.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस कबीर पंथी, सेवानिवृत्ति आईएफएस अधिकारी शरद गौड़, इग्नू के अस्सिटेंट रजिस्टार चंद्र प्रकाश मुरसेनिया उपस्थित थे। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी ने कहा कि भारत जिसे हम कभी सोने की चिड़िया कहते थे। उस समय संपूर्ण भारत में देवी-देवताओं का राज था। आध्यात्मिकता जीवन में दिव्यता लाती है। इसलिए हम यह समझ सकते हैं कि आध्यात्मिकता ही भारत को विश्व गुरु बना सकती है।

उन्होंने कहा कि आज मानव जगत का मनोबल गिरा है, क्योंकि मनुष्य आज आध्यात्मिकता का दामन छोड़कर पाश्चात्य संस्कृति का दामन पकड़ रहा है और शक्तिहीन होता जा रहा है। मानसिक रूप से सशक्त होने के लिए आध्यात्मिकता का अध्ययन अति आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड आईएएस कबीर पंथी ने कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है। अगर गुरु ना हो तो जीवन में अंधकार रहता है। गुरु सदैव हमें मार्गदर्शन देते हैं इसलिए गुरु सर्वप्रथम पूज्य हैं। कार्यक्रम का संचालन बीके दीपेन ने किया एवं अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान ब्रह्माकुमारी बहनों ने किया। कार्यक्रम में 150 के लगभग भाई-बहन उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here