Home मध्यप्रदेश Government’s instructions to the collectors of the Revenue Department | राजस्व विभाग...

Government’s instructions to the collectors of the Revenue Department | राजस्व विभाग के कलेक्टरों को निर्देश: कार्बन मोनो आक्साइड कर देती है बेहोश, लोगों को कुए में उतरने से रोकें – Bhopal News

64
0

[ad_1]

कटनी जिले के जुहली गांव में कुए की जांच करते अधिकारी (फाइल फोटो)

Google search engine

कटनी और छतरपुर जिलों में एक हफ्ते में कुए में उतरे लोगों की जहरीली गैस से मौत होने पर राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। सभी जिलों के कलेक्टरों से कहा गया है कि वे अपने जिले में लोगों को कुए में उतरने से रोकें ताकि जहरीली गैस का शिकार होने से बच सके

.

इसको लेकर प्रमुख सचिव राजस्व निकुंज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि कलेक्टरर शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोगों से अनुरोध करें कि वे कुएं में न उतरें। कुए में नीचे कार्बन मोनो आक्साइड गैस निकलती है जिसके कारण नीचे जाने वाले लोग बेहोश हो जाते हैं और उनकी मृत्यु भी हो जाती है। यह स्थिति जानलेवा है, इसलिए इससे बचाव की जरूरत है। इस निर्देश में यह भी कहा गया है कि 25 जुलाई को कटनी और 2 अगस्त को छतरपुर जिले में हुई घटनाओं में लोगों की जान गई है, जो अत्यंत कष्टकारी है। इसलिए इससे बचाव करना जरूरी है।

ये दो घटनाएं हुईं एक हफ्ते में

छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा गांव में दो अगस्त को एक कुएं में दम घुटने से चार लोगों की जान चली गई। कुर्राहा गांव के गुरार मोहल्ले स्थित एक घर में बने कुएं में सफाई करने घर का मालिक उसमें उतरे थे, लेकिन वहीं बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें बचाने के लिए एक और शख्स कुएं में उतरा और वह भी बेहोश हो गया। इस तरह चार लोगों की मौत हो गई।

इसके पहले 25 जुलाई को कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के जुहली गांव में रामकुमार दुबे के खेत में बने पुराने कुआं में जहरीली गैस का रिसाव हो गया था। दुबे परिवार द्वारा कुएं में बोरिंग कराई गई थी, जिसमें कमर्शियल पंप लगाने परिवार के 2 लोग उतरे थे। उनको हो रही दिक्कतों को देखते हुए 2 पड़ोसी भी आ गए और कुएं में उतर पड़े और चारों की मौत हो गई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here