Home मध्यप्रदेश Government employees took out an application march in Karila Dham | सरकारी...

Government employees took out an application march in Karila Dham | सरकारी कर्मचारियों ने करीला धाम में निकाली अर्जी यात्रा: माता जानकी को चुनरी चढ़ाकर की पुरानी पेंशन बहाली की मांग – Bhopal News

58
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल करने का आंदोलन जोर पकड़ रहा है। रविवार को शासकीय सेवक सेतु भारत संगठन के कर्मचारियों ने अशोकनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध करीला धाम में अर्जी यात्रा निकालकर मां जानकी को चुनरी चढ़ाई और पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए सरकार

Google search engine

.

अर्जी यात्रा में अशोकनगर, गुना सहित आसपास के जिलों के करीब 3 हजार कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारी कानीखेड़ी मंदिर तक बस और टैक्सी से पहुंचे। यहां हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद करीब दो किमी की पैदल यात्रा शुरू की। अर्जी यात्रा का ध्वज संघ संचालक एसके शिवहरे ने किया और संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने माता के मंदिर तक दंडवत यात्रा की। चुनरी के साथ कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने की अर्जी, बैनर और पोस्टर भी लिए हुए थे।

पुरुष कर्मचारियों ने ध्वज संभाला, तो महिला कर्मचारियों ने चुनरी संभाली। मंदिर पहुंचे कर्मचारियों ने पहले माता की पूजा की, फिर चुनरी और अर्जी अर्पित की, इसके बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि पेंशन न मिलने के कारण रिटायर कर्मचारियों के परिवार और उनकी हालत बहुत ही खराब है। उन्हें वर्तमान में 1200 से 2000 रुपए पेंशन मिल रही है। इतनी राशि से गुजारा नहीं हो सकता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here