Home मध्यप्रदेश Government doctors celebrated | मांगों को मंजूरी मिले के बाद एक-दूसरे को...

Government doctors celebrated | मांगों को मंजूरी मिले के बाद एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, CM का जताया आभार

60
0

[ad_1]

विदिशा37 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

पिछले कई सालों से अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के शासकीय चिकित्सक आंदोलन कर रहे थे। कुछ महीने पहले शासकीय चिकित्सकों ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया था। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई थी।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद चिकित्सकों ने अपना आंदोलन खत्म किया था। आज भोपाल में अयोजित कैबिनेट में चिकित्सकों की मांगों को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद विदिशा में शासकीय चिकित्सकों ने जश्न मानकर अपनी खुशी इजहार किया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर मांगे पूरी होने की बधाई दी। इस मौके पर पटाखे फोड़े गए। वहीं, खुशी के मौके पर डॉक्टरों ने जमकर डांस किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री का आभार जताया

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विवेक चौक से ने बताया कि पिछले कई वर्षों से चिकित्सकों की मांगे चली आ रही थी, मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन किए गए। आज कैबिनेट की मीटिंग में हमारी मांगों को मान लिया गया है। वर्षों से लंबित DACP की मांगों पर आज मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

अब चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चिकित्सकों की नौकरी अब डीएससीपी के माध्यम से संचालित होगी। चिकित्सकों के वेतनमान की मांग को लेकर भी कैबिनेट ने मोहर लगाई। शैक्षणिक संवर्ग के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के ग्रेड पे के लिए 3 वर्ष, 7 वर्ष और 14 वर्ष की सेवा अवधि को स्वीकृति मिली। इसमें 8 हजार, 9 हजार और 10 हजार का वेतनमान मिलेगा।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रदर्शक और ट्यूटर जो एमबीबीएस चिकित्सक है। उनकी सेवा अवधि को 5 वर्ष, 10 वर्ष, 15 वर्ष और 30 वर्ष किया गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here