Home मध्यप्रदेश Gold earring stolen in Ratlam on the pretext of shopping | रतलाम...

Gold earring stolen in Ratlam on the pretext of shopping | रतलाम में खरीदारी के बहाने चुराई सोने की बाली: दो महिलाओं ने दिया घटना को अंजाम – Ratlam News

59
0

[ad_1]

रतलाम के चांदनीचौक स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर कान की बाली खरीदने के बहाने दो महिलाएं करीब 5.50 ग्राम की सोने की बाली चुराकर ले गई। जब दुकानदार ने महिलाओं के जाने के बाद गहने चैक किए तो सोने की बाली गायब मिली। दुकानदार ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ पु

Google search engine

.

सराफा बाजार में संजय पिता अनोखीलाल छाजेड़ की सौभाग्य ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 15 मई की दोपहर दो महिलाएं आई। महिलाओं ने कान की बाली दिखाने का बोला। दुकानदार ने कर्मचारी कालु निनामा निवासी ग्राम बिबड़ौद को कान की बालीया दिखाने को कहा। उसने दोनों महिलाओं को बालीया दिखाई। लेकिन महिलाओं ने कहा कि हमें बालीया पसंद नही आ रही। कान के टाप्स दिखाओ। तब कर्मचारी कालू निनामा कारीगर के यहां कान के टाप्स लेने गया। तो दोनों महिलाओं ने दुकानदार को कहा कि हमें पसंद नहीं आ रही है। दोनो महिलाएं दुकान से चली गई।

जब सोने की बाली की ट्रे चैक की तो उसमे कान की एक जोड़ी सोने की बालीया वजनी करीब 5.50 ग्राम की कम मिली। बाद में सीसीटीवी फूटेज चैक किए तो उसमें दो महिलाओं में से एक महिला कान की सोने की बालीया चुराती दिखी। महिला एक जोड़ी सोने की बाली अपने हाथ मे दबा कर चुरा कर ले गई।

माणकचौक पुलिस थाना में सराफा व्यापारी संजय पिता अनोखीलाल छाजेड़ की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस को महिलाओं के बारे में सुराग भी मिला है। लेकिन पुलिस अभी खुल कर कुछ बता रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here