Home मध्यप्रदेश Girl jumps into Parvati river in front of her parents | माता-पिता...

Girl jumps into Parvati river in front of her parents | माता-पिता के सामने लड़की पार्वती में कूदी: पिता से कहा दुपट्टा गिर गया है; बाइक रोकी तो लगा दी नदी में छलांग – Guna News

58
0

[ad_1]

पार्वती नदी में लड़की की तलाश की जा रही है।

Google search engine

जिले के जंगली इलाके में एक लड़की ने पार्वती नदी में छलांग लगा दी। अपने माता पिता के साथ बाइक से जा रही लड़की ने दुपट्टा गिरने का बोलकर बाइक को रूकवाया। इसके बाद नीचे उतरकर अपने माता पिता के सामने ही नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और SDERF की टीम लड़की क

.

मिली जानकारी के अनुसार विजयपुर इलाके के कोलुआ गांव की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की रविवार सुबह अपने घर से कहीं चली गई थी। उसके माता पिता उसकी तलाश चल रहे थे। उन्होंने विजयपुर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान लड़की के माता पिता को पता चला कि लड़की खटकिया रोड पर है। सूचना मिलते है वह अपनी बेटी को लेने पहुंच गए।

लड़की खटकिया रोड पर माता पिता को मिल गई। वह उसे बाइक से लेकर अपने गांव वापस आ रहे थे। इसी दौरान पार्वती नदी के पुल पर लड़की ने पिता से कहा की उसका दुपट्टा गिर गया है। इसलिए पिता ने बाइक रोक ली। लड़की बाइक से नीचे उतरी और सीधे पार्वती में जाकर छलांग लगा दी। माता पिता के सामने ही लड़की नदी में कूद गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जंजाली चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। SDERF की टीम को भी सूचना दी गई। दोपहर से ही नदी में लड़की की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here