[ad_1]

इंदौर के कनाड़िया इलाके में एक 15 साल की नाबालिक की पांचवी मंजिल से गिरने सेे मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगो ने देखा तो परिवार को जानकारी दी। चाचा उसे लेकर एमवाय पहुंचे। लेकिन डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कनाड़िया पुलस के मुताबिक घटना भूरी टेकरी मानवता नगर की है। यहां रहने वाली आरती(15)पुत्री पप्पू चौहान काे उसके चाचा बुधवार सुबह एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। चाचा ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि सुबह लोगो ने उसे जमीन पर पड़े देखा तो उन्हंे जानकारी दी।
आरती रात 12 बजे के बाद परिवार से बात करके सोई थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे उसे पिता ने उठाया ओर नीचे चले गए। इसके बाद करीब साढ़े सात बजे के लगभग लोगो ने उसे बिल्ड़ीग के नीचे पड़े देखा।
हादसा या सुसाइड को लेकर जांच
पुलिस के मुताबिक अभी घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच करवाई जा रही है। वह किसी तरह के हादसे में गिरी या फिर उसने यह कदम उठाया। इसे लेकर भी जांच की जा रही है। आरती हाउस कीपिग का काम करती थी। उसके पिता प्लम्बर है। परिवार में एक बहन ओर एक भाई ओर है। परिवार के लोगो ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
[ad_2]
Source link









