Home मध्यप्रदेश Garden of 200 rare plants in Barwani PG College | बड़वानी पीजी...

Garden of 200 rare plants in Barwani PG College | बड़वानी पीजी कॉलेज में 200 दुर्लभ पौधों का गार्डन: राम राज्य के पौधे लगाए गए, सीता अशोक और कोवीदार देखने आते हैं लोग – Barwani News

54
0

[ad_1]

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य

Google search engine

बड़वानी पीजी कॉलेज में विलुप्त होती प्रजातियों के पौधों का एक विशेष गार्डन तैयार किया गया है। कॉलेज की प्राचार्य और वनस्पति विभाग की प्रमुख डॉ. वीणा सत्य ने पिछले 15 वर्षों से इस गार्डन को विकसित किया है।

.

गार्डन में 200 से अधिक विशेष पौधे हैं। इनमें 50 औषधीय और 150 अन्य पौधों में से 25 विलुप्त होती प्रजातियों के हैं। इस गार्डन का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को इन दुर्लभ पौधों की जानकारी देना और उनका संरक्षण करना है।

डॉ. सत्य ने बताया कि निमाड़ क्षेत्र में कई ऐसी पौधों की प्रजातियां हैं, जो संरक्षण के अभाव में विलुप्त होने की कगार पर हैं। पहले इन पौधों का उपयोग कई बीमारियों के इलाज में किया जाता था।

गार्डन की देखभाल के लिए एक कर्मचारी नियुक्त किया गया है। डॉ. सत्य ने बताया कि राम राज्य का राजवृक्ष कोवीदार और सीता अशोक भी विलुप्त प्रजाति के पौधे हैं। ये पौधे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर परिसर में लगाए गए थे। कोवीदार वृक्ष का विशेष महत्व था क्योंकि यह अयोध्या के राम राज्य का राजकीय वृक्ष था और राजकीय ध्वज पर भी अंकित था। वर्तमान में मंदिर में जो ध्वज लगा है, उसमें भी इस राजवृक्ष का चित्र बना हुआ है। ध्वज पर अंकित चिह्नों से उस राज्य की पहचान होती थी। इसी प्रकार दूसरा पौधा सीता अशोक पौधा है, जो अशोक वाटिका में लगा हुआ था। जिसके नीचे बैठकर सीता माता ने भगवान श्री राम के आने का इंतजार किया था।

इस गार्डन में कुल्लू, फाडर, जंगली केला, ओरोजायलम, गदा, पलाश, टनच, धावड़ा, मालकागनी सहित अन्य क्लुिप्त प्रजाति के पौधे शामिल है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here