Home मध्यप्रदेश Ganesha idol immersed itself in the river | नदी में खुद ही...

Ganesha idol immersed itself in the river | नदी में खुद ही विसर्जित हो गई गणेश प्रतिमा: हटा के नाव घाट पर सुनार नदी उफानी, लोगों ने पूजा की, फिर प्रतिमा पानी में समा गई – Damoh News

57
0

[ad_1]

दमोह जिले में गुरुवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। लगातार पानी की आवक से सुनार नदी उफान पर आ गई है। कई निचली बस्तियों में पानी भर गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नावघाट स्थित गणेश प्रतिमा खुद ही विसर्जित हो गई। लोगों ने सुबह पूजन किया, इसके बाद प्रतिम

Google search engine

.

लोगों ने बताया कि पिछले चार साल से वे गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। बुधवार को नदी का जल स्तर बढ़ा और नावघाट तक पहुंच गया और गणेश प्रतिमा का चबूतरा डूब गया। हमें अंदेशा हो गया था कि गणेश प्रतिमा को अब विसर्जित होने से नहीं बचा सकता। प्रतिमा की स्थापना की जा चुकी है, इसलिए उसे हटाकर दूसरे स्थान पर भी नहीं रखा जा सकता था, इसलिए समिति के लोगों ने सुबह विधि-विधान से पूजन किया।

गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे नदी तेज उफान पर आई, जिसमें प्रतिमा खुद ही विसर्जित हो गई। लोगों ने इस नजारे को देखकर उत्साह मनाया। उन्होंने कहा- पहली बार ऐसा देखने मिला, जब भगवान गणेश की प्रतिमा बिना विसर्जित किए ही विसर्जित हो गई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here