Home मध्यप्रदेश Ganesh Dhakad became the administrator of Mahakal temple for the second time...

Ganesh Dhakad became the administrator of Mahakal temple for the second time | दूसरी बार महाकाल मंदिर के प्रशासक बने गणेश धाकड़: महाकाल दर्शन कर पदभार संभाला, दो दिन में दो प्रशासक बनाए गए – Ujjain News

50
0

[ad_1]

श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक के रूप में एडीएम अनुकूल जैन की पदस्थापना होने के एक दिन बाद ही पूर्व में मंदिर समिति के प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को प्रशासक बनाया है। बुधवार रात में धाकड़ ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने के बाद प्रशासक का

Google search engine

.

श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीना को 10 अगस्त को शासन ने आदेश कर बालाघाट कलेक्टर बनाया गया था। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार आदेश जारी कर महाकाल मंदिर समिति का नया प्रशासक एडीएम अनुकूल जैन को नियुक्त किया था। मंगलवार को एडीएम जैन ने पद संभाल लिया था। इधर एक दिन बाद ही बुधवार को शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने पूर्व में मंदिर समिति के प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को प्रशासक के पद पर पदस्थ किया है। बुधवार रात में ही प्रशासक धाकड़ ने भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मंदिर समिति के प्रशासनिक भवन में पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, स्थापना विभाग प्रभारी मोहित ठाकुर, सुरक्षा प्रभारी अनुराग चौबे, निरंजन जोनवाल, चंदन शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में प्रशासक के रूप में शासन ने गणेश कुमार धाकड़ को नगर निगम से 14 सितंबर 2021 को नियुक्त किया था। 1 वर्ष 7 दिन के कार्यकाल में प्रशासक धाकड़ ने मंदिर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए कई बदलाव भी किए थे। इसके बाद शासन ने धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग द्वारा 21 सितंबर 2022 को गणेश कुमार धाकड़ की सेवाएं वापस वित्त विभाग को लौटाई गई थी। धाकड़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सहायक संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा उज्जैन में पदस्थ किया था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here