Home मध्यप्रदेश Fraud of Rs 43 lakh in land sale, 3 arrested | जमीन...

Fraud of Rs 43 lakh in land sale, 3 arrested | जमीन बिक्री में 43 लाख की धोखाधड़ी, 3 गिरफ्तार: 7 जनवरी को दर्ज हुई थी शिकायत; डिजिटल सबूत से पकड़ाए आरोपी – Dewas News

58
0

[ad_1]

जमीन बिक्री के नाम पर हुई 43 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 23 साल के तरुण चौधरी ने 7 जनवरी 2025 को चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

Google search engine

.

आरोपियों में संतोष पाटीदार, राम चौधरी और भरत राजोरिया शामिल हैं। इन्होंने फरियादी से जमीन बिक्री के नाम पर नकद और चेक के जरिए 43 लाख रुपए हड़प लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ाए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तीन आरोपी हुए गिरफ्तार पकड़े गए आरोपियों में संतोष उर्फ पहलवान, राम चौधरी और भरत राजोरिया शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया, उनि राधेश्याम वर्मा और आर नरेंद्र सिरस्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here