Home मध्यप्रदेश four deaths in 24 hours | 24 घंटे में चार मौत: दो...

four deaths in 24 hours | 24 घंटे में चार मौत: दो वृद्ध की लू से गई जान, दो लोग पेड़ की छांव में सोए पर उठे नहीं – Gwalior News

58
0

[ad_1]

ग्वालियर में बीते 24 घंटे में चार लोगों की अलग-अलग जगह मौत हुई है। इनमें से पनिहार में दो बुजुर्ग को तो लू लग गई थी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि पड़ाव व पुरानी छावनी में दो लोग सार्वजनिक स्थान पर सोने के लिए लेटे पर उठे नहीं।

Google search engine

.

इन दोनों की मौत भी गर्मी के कारण होना मानी जा रही है। इनके शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया गया है। ग्वालियर में बुधवार (5 जून) को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री तो अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। दिन भर लू चल रही है।

ग्वालियर में बीते दो दिन से एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। दो दिन से पारा 43 डिग्री से बढ़कर 45 पर पहुंच गया है। दिन में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लू चल रही है। पनिहार मउछ निवासी 72 वर्षीय मुरली पुत्र शंकरिया जाटव, जो कुछ समय से बीमार चल रहे थे। एक दिन पहले उनको लू लग गई थी। बुधवार शाम उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुरली की मौत का कारण लू लगना बताया गया है। पनिहार में पहली घटना से कुछ दूरी पर रहने वाली साठ वर्षीय लच्छो बाई पत्नी कप्तान सिंह को भी एक दिन पहले लू लग गई थी। परिजन उनका इलाज करा रहे थे, लेकिन कोई आराम नहीं मिल रहा था। बुधवार को लच्छोबाई ने भी दम तोड़ दिया है। दोनों की मौत लू लगने के कारण हुई है।
गर्मी लगने पर पेड़ के नीचे लेटा फिर उठा ही नहीं
शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र के आकाशवाणी तिराहे पर एक 55 वर्षीय अधेड़ गर्मी से बचने के लिए बुधवार दोपहर एक पेड़ की छांव में अकर लेट गया, जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चेक किया तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उसकी मौत का पता चलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास से पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस अब उसकी शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई है और शहर के साथ ही आस-पास के जिलों को इसकी सूचना दे दी है।
पुरानी छावनी में भी एक मौत
इसी तरह पुरानी छावनी इलाके में बुधवार शाम को सार्वजनिक स्थान पर सोया एक अधेड़ फिर वापस उठा ही नहीं। उसकी मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को निगरानी में लिया है। अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल गर्मी से मौत की आशंका जताई जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here