Home मध्यप्रदेश Foreign Liquor Was Being Sold From Home, When Police Raided, Cartons Were...

Foreign Liquor Was Being Sold From Home, When Police Raided, Cartons Were Found Under The Bed – Madhya Pradesh News

59
0

[ad_1]

शहडोल जिले के ब्यौहारी पुलिस ने विशेष अभियान के तहत फिर एक बार अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई कर 58 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 50 हजार से अधिक है। यह कार्रवाई पुलिस ने चरका गांव में स्थित एक घर में दबिश देकर की। पुलिस को देखते ही आरोपी घर के पीछे के दरवाजे से भाग गया। अब पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीम का गठन किया है।

ये भी पढ़ें: आज से फिर बदलेगा मौसम, तापमान बढ़ने के आसार, कुछ जिलों में बादल छाएंगे, कहां-कैसा रहेगा हाल?

Google search engine

बताया गया कि चरका गांव में एक घर से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जानकारी ब्यौहारी पुलिस को मिली। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक गया प्रसाद कनौजिया को सौंपा गया। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर घर में छापा मारा। लेकिन, पुलिस को यह नहीं पता था कि घर के पीछे भी एक दरवाजा है, जिससे आरोपी भाग निकला।

ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड की 500 से ज्यादा जमीनों पर सरकार की सख्ती, अवैध कब्जों की जांच तेज

हालांकि, पुलिस ने तलाशी में घर के कमरे में रखे पलंग के नीचे कार्टनों में रखी अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त हैं। पुलिस ने कुल 58 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत 50 हजार से अधिक है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज कोल के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम लगी हुई है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही यह साफ होगा कि यह शराब आखिर आई कहां से थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here