Home मध्यप्रदेश For love, the loving couple asked for protection from the police, |...

For love, the loving couple asked for protection from the police, | प्यार के लिए प्रेमी जोड़े ने मांगी पुलिस से सुरक्षा: युगल प्रेमी पहुंचा एसएसपी ऑफिस, बोले- लड़की के परिवार से खतरा – Gwalior News

62
0

[ad_1]

प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को माला पहनकर शादी करता हुए

Google search engine

ग्वालियर में मंगलवार को एक प्रेमी जोड़ा अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए एसपी ऑफिस जनसुनवाई में पहुंचा। प्रेमी जोड़े ने बताया कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली है। लेकिन लकड़ी के परिवार वाले उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। घर वाले जान से मारने की धमक

.

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के वकील का पूरा वार्ड नंबर 36 सतकपुरा में रहने वाला प्रेमी जोड़ा अनुष्का जाटव और अनिल जाटव ने एक दिन पहले सोमवार को अपनी मर्जी से पूरे रीति रिवाज के साथ मंदिर और आर्य समाज से शादी कर ली है। जिसका उन्हें आर्य समाज में सर्टिफिकेट भी दिया है, दोनों एक दूसरे से पिछले 5 सालों से प्रेम करते थे, दोनों के शादी करने के बाद युवती के पिता और परिवार वाले युवा प्रेमी जोड़े को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

इस कारण प्रेमी जोड़ा डरा सहमा हुआ है। अनुष्का का कहना है कि उसके परिवार के लोग अनिल और उसको को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही उसके परिवार वाले अनिल को भी तरह-तरह से धमका रहे हैं। वहीं लड़के अनिल ने भी पत्नी के परिवार से अपने साथ अनहोनी की आशंका जताई है। इसलिए उन्होंने पुलिस की जनसुनवाई में अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

प्रेमी युगल को मिला पुलिस से सुरक्षा का आश्वासन

महिला अपराध डीएसपी किरण अहिरवार ने बताया है कि जनसुनवाई में एक प्रेमी युगल आया था। जोड़े का कहना था कि उन दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन लड़की के घर वाले उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं। उन दोनों को संबंधित थाने पर पहुंचा दिया है।दोनों के परिवार वालों को थाने बुलाकर समझाइश दी जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here