[ad_1]
बीमार गायों की पूंछ नोचकर खा रहे पक्षी।
खिलचीपुर की श्री कृष्ण गोशाला में सोमवार को पांच गायों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बीमार हैं। बीमार गायों की पूंछ को जानवर या पक्षी खा चुके हैं, जिससे खून बह रहा है।
.
चौकीदार रतन लाल ने बताया कि पशु चिकित्सक केवल रजिस्टर साइन कर चले जाते हैं और इलाज नहीं करते। गोशाला के अध्यक्ष का कहना है कि खाने-पीने की कोई कमी नहीं है, लेकिन मौतों का कारण समझ नहीं आ रहा।

इससे पहले भी कई बार यहां गायों की मौतें हो चुकी है।
प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों और गौसेवकों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की लापरवाही और पशु चिकित्सा विभाग की अनदेखी से गोशाला की दुर्दशा उजागर हो रही है।
पहले भी बदहाली की शिकार रही है गोशाला ये पहली बार नहीं है जब श्री कृष्ण गोशाला गायों की मौत को लेकर सुर्खियों में आई हो। इससे पहले भी कई बार यहां गायों की मौतें हो चुकी है, लेकिन हर बार प्रशासन इसे नजरअंदाज कर देता है।

श्री कृष्ण गोशाला में पांच गायों की मौत हो गई।
[ad_2]
Source link









