[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Fire With A Machete In Front Of Collectorate Gate In Rewa, One Youth Seriously Injured

रीवा शहर में कलेक्ट्रेट गेट के सामने गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। वारदात में एक युवक के हाथ में गोली धंस गई है। दो गुटों के बीच गैंगवार देख स्थानीय लोग डर गए। तुरंत सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। साथ ही शहर की घेराबंदी कराई है। फिर भी शातिर आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए है।
इधर गोलीबारी की घटना के बाद घायल युवक ने अपने परिचितों को बुलाया। इसके बाद पुलिस की मदद से सीधे संजय गांधी अस्पताल भेजवाया गया। वहां आकस्मिक चिकित्सा इकाई पहुंचे युवक को ड्यूटी डॉक्टर ने देखकर भर्ती कर लिया है। चिकित्सकों ने कहा कि युवक की हालत में सुधार हो रहा है। चर्चा है कि आरोपी चिहिन्त है। गिरफ्तारी करने के लिए टीम भेजी है। पर सफलता नहीं मिली है।
क्या है पूरा मामला
एएसपी अनिल सोनकर की मानें तो दिव्यांश सिंह बघेल उर्फ दिव्यांशू निवासी अनंतपुर थाना विश्वविद्यालय 19 सितंबर की रात पुराने बस स्टैंड में चाय पीने आया था। वहां से चलकर कलेक्टर गेट के सामने पहुंचा। तभी पुराने दुश्मन लकी सिंह परिहार से सामना हो गया। दिव्यांशू को देख लकी आक्रोशि हो गया। उसने कमर से कट्टा निकाला। इसके बाद फायर झोंक दिया।
हाथ में धंसी एक गोली
फायरिंग के बीच एक गोली दिव्यांशू के हाथ में धंस गई। चर्चा है कि वारदात के बाद आरोपी लकी के साथ तीन से चार साथी मौजूद थे। ऐसे में फायरिंग करते चारों मौके से फरार हो गए है। पुलिस घायल युवक से बयान लेकर आरोपियों को चिहिन्त कर रही है। सिविल लाइन थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर वारदात से पुलिस हरकत में आ गई है। भारी संख्या में पुलिस बल अस्पताल पहुंचा है।
[ad_2]
Source link









