Home मध्यप्रदेश Fire in the transformer of a windmill in Shajapur | शाजापुर में...

Fire in the transformer of a windmill in Shajapur | शाजापुर में पवन चक्की के ट्रांसफॉर्मर में आग: फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, पुलिस कर रही मामले की जांच – shajapur (MP) News

61
0

[ad_1]

शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में भैरव डूंगरी पहाड़ी पर स्थित हैड्रोन कंपनी की पवन चक्की में एक बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार रात को पवन चक्की के ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई।

Google search engine

.

घटना का पता तब चला जब कंपनी से सिक्योरिटी सुपरवाइजर राहुल शर्मा को फोन आया कि पवन चक्की एल.ए.एच.आर नंबर 14 ऑफलाइन हो गई है। मौके पर पहुंचे राहुल ने ट्रांसफार्मर में आग लगी देखी। विस्फोट की आशंका को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड और डायल 100 को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शनिवार सुबह नुकसान का जायजा लिया गया। इसके बाद शनिवार रात करीब 10 बजे लालघाटी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने रविवार दोपहर 12 बजे करीब बताया कि ट्रांसफार्मर में अज्ञात कारणों से लगी आग के मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here