[ad_1]

शाजापुर शहर के काशी नगर में शनिवार रात को बिजली के तारों में आग लग गई। खंभे पर लगे तारों में अचानक आग लगने से बड़ी-बड़ी चिंगारियां निकलने लगीं और पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई।
.
स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना मध्य प्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) को दी। मौके पर पहुंची लाइनमैन की टीम ने आग पर काबू पाया और जले हुए तारों को बदलकर बिजली आपूर्ति को बहाल किया। घटना के कारण करीब एक घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
[ad_2]
Source link









