Home मध्यप्रदेश Fire broke out in a handicapped person’s house in Satna | सतना...

Fire broke out in a handicapped person’s house in Satna | सतना में दिव्यांग के घर में लगी आग: अनाज और कपड़े समेत 3 लाख का सामान जला – Satna News

61
0

[ad_1]

सतना में दिव्यांग के घर में आग लगने से अनाज और कपड़े जलकर राख हो गए।

Google search engine

सतना जिले के गांव बरहा मवान में रविवार सुबह करीब 3:30 बजे आंखों से दिव्यांग जीवनलाल मवासी के घर में अचानक आग लग गई। जीवनलाल (35) स्वर्गीय बादे मवासी के पुत्र हैं।

.

घर में रखा सारा सामान जला

घटना के समय जीवनलाल घर पर अकेले थे। आग की आहट पाते ही वे किसी तरह घर से बाहर निकले और गांव वालों को आवाज लगाई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था।

घर में अचानक आग लगने से लगभग 3 लाख का नुकसान हुआ।

घर में अचानक आग लगने से लगभग 3 लाख का नुकसान हुआ।

आग से 3 लाख का हुआ नुकसान

जीवनलाल और उनकी पत्नी दोनों आंखों से दिव्यांग हैं। घटना के समय उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। आग में घर का सारा अनाज और कपड़े भी जलकर राख हो गए। आग से लगभग 3 लाख का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here