[ad_1]

भोपाल के निशातपुरा इलाके की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के दो प्लॉट को फर्जी तरीके से बेचन वाले सोयायटी के Iपूर्व अध्यक्ष व एक सदस्य के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला करीब 23 साल पुराना है उप पंजीयक की ओर से आई रिपोर्ट बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एएसआई सत्येन्द्र चौबे ने बताया कि करोंद स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जिसे सईद कॉलोनी के नाम से जाना जाता है। इस कॉलोनी को सहकारी गृहनिर्माण संस्था मर्यादित करोंद द्वारा बनाया गया था। वर्तमान यह सोसायटी भंग है तथा सहकारिता विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव को यहां का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
सात साल पहले हुई थी शिकायत
[ad_2]
Source link









