Home मध्यप्रदेश felicitation ceremony in Indore on women’s day | महिला दिवस पर इंदौर...

felicitation ceremony in Indore on women’s day | महिला दिवस पर इंदौर में सम्मान समारोह: उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रतिभाशाली महिलाओं का किया सम्मान – Indore News

57
0

[ad_1]

इंदौर में अभ्यास मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

Google search engine

.

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. सुनंदा जैन, विधि क्षेत्र से अभिभाषक मीना चाफेकर, खेल जगत से अर्जुन अवार्डी खो-खो खिलाड़ी सुषमा गोलवलकर सरोलकर को सम्मानित किया गया। प्रशासनिक क्षेत्र से जेल अधीक्षक अलका सोनकर, उद्यमी श्रेणी में अंकिता खाबिया और सामाजिक क्षेत्र से डॉ. अर्पणा श्रीवास्तव को सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में उपस्थित सम्मानित महिलाएं

समारोह में उपस्थित सम्मानित महिलाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि साल के सभी 365 दिन महिला दिवस हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल आरक्षण पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी प्रतिभा से समाज में अपना स्थान बनाना चाहिए। उन्होंने भारत में नारी के रूप में जन्म लेने को सबसे बड़ा सम्मान बताया।

उपस्थित मातृशक्ति

उपस्थित मातृशक्ति

अभ्यास मंडल की सचिव मालासिंह ठाकुर ने सेवाभावी महिलाओं के सम्मान पर गौरव व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर गुप्ता ने की। संचालन पल्लवी आढ़ाव ने किया। आभार वैशाली खरे ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा वर्ग और महिलाएं उपस्थित थीं।

समारोह को संबोधित करती हुईं कविता पाटीदार

समारोह को संबोधित करती हुईं कविता पाटीदार

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here