Home मध्यप्रदेश Father wearing half sari and half shirt and pants surrenders in court...

Father wearing half sari and half shirt and pants surrenders in court | आधी साड़ी-आधी शर्ट पैंट पहने पिता का कोर्ट में सरेंडर: बोला- पिता में भी होती है ममता; ढाई महीने से था फरार – Agar Malwa News

65
0

[ad_1]

अर्धनारी रूप रखकर सरेंडर करने पहुंचा पिता।

Google search engine

आगर मालवा में एक अनोखा मामला सामने आया है। टिल्लर कॉलोनी से अपहृत ढाई साल के बच्चे का पिता सोमवार को आगर न्यायालय में पेश हुआ। आरोपी मनोज बामनिया ने अर्धनारी वेश धारण किया था। उसने आधे शरीर पर साड़ी और आधे पर पैंट-शर्ट पहनी थी।

.

मनोज अपने बेटे भव्यांश के साथ कोर्ट पहुंचा और अधिवक्ता के माध्यम से समर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेने की कार्रवाई शुरू की।

कोर्ट में बच्चे का सामान देता पिता।

कोर्ट में बच्चे का सामान देता पिता।

पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तार किया।

16 मार्च को किया था अपहरण

घटना 16 मार्च 2025 की है। उस दिन रीना बामनिया की बहन रोशनी अपने भांजे भव्यांश को मंदिर ले जा रही थी। तभी बोलेरो में आए बदमाशों ने बच्चे को छीन लिया। वे बड़ौद रोड की तरफ भाग गए।

रीना ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने पति मनोज पर शक जताया। पुलिस ने बोलेरो जब्त कर ली। मनोज के पिता और दो साथियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मनोज की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

कोर्ट परिसर में आने बेटे के साथ अरोपी मनोज।

कोर्ट परिसर में आने बेटे के साथ अरोपी मनोज।

बोला- मैंने मां की तरह की देखभाल

जब मनोज से उसकी अजीब वेशभूषा के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि लोग मानते हैं बच्चों को सिर्फ मां ही पाल सकती है। एक पिता में भी मन और ममता दोनों होते हैं। उसने बताया कि वह अपने बेटे की देखभाल पूरी जिम्मेदारी से करता रहा है, इसलिए यह रूप अपनाया।

16 मार्च को आगर में बोलेरो से आए बदमाश; बहन के साथ मंदिर जा रहे मासूम को छीनकर भागे

आगर मालवा में रविवार सुबह ढाई साल के एक बच्चे का अपहरण हो गया। 4-5 बदमाश बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए और बच्चे को उसकी बहन के हाथों से छीन कर भाग गए। महिला ने अपने पति पर ही अपहरण कराने के आरोप लगाए है। कोतवाली पुलिस ने बच्चे की मां रीना बामनिया की शिकायत पर भव्यांश के पिता मनोज बामनिया और उसके तीन से चार अज्ञात साथियों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़े

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here