Home मध्यप्रदेश Farmer murdered in Vidisha | विदिशा में किसान की हत्या: चने की...

Farmer murdered in Vidisha | विदिशा में किसान की हत्या: चने की फसल चोरी को लेकर हुआ था विवाद; दो आरोपी गिरफ्तार – Vidisha News

67
0

[ad_1]

विदिशा के थाना त्योंदा क्षेत्र के पिपराहा गांव में चना की फसल चोरी के विवाद में शुक्रवार को एक किसान की हत्या हो गई थी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय चैन सिंह लोधी के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Google search engine

.

मृतक के बेटे साहब सिंह ने बताया कि उनके पिता फसल की चोरी से परेशान थे। वे रात में खेत की निगरानी करने गए थे। चैन सिंह के वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उनका शव गांव के एक खेत में मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या किसी भारी वस्तु से की गई।

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गोलू अहिरवार और दिनेश उर्फ दिन्ना अहिरवार को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश और फसल चोरी के विवाद में हत्या करना कबूल किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। थाना त्योंदा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले के खुलासे में निरीक्षक बलबीर सिंह गौर और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here